BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2024, 12:06 pm
KHABAR : 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की दो रथ यात्राएं, इस्कॉन की यात्रा आगर रोड से, तो जगदीश मंदिर की यात्रा कार्तिक चौक से निकलेगी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। भगवान जगन्नाथ की दो रथ यात्रा 7 जुलाई को शहर में निकलेगी। इस्कॉन मंदिर की रथयात्रा दोपहर 2 बजे से आगर रोड़ से निकलकर इस्कॉन मंदिर में आएगी। इस्कॉन की यात्रा में इस बार तीन रथ शामिल किए जा रहे है। वहीं खाती समाज की प्राचीन रथ यात्रा कार्तिक चौक स्थित श्री जगदीश मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर पुराने शहर में निकाली जाएगी। इस दौरान रथ में सवार भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए शहर के विभिन्न मार्गाे में श्रद्धालु उमड़ेगें। इस्कॉन की यात्रा में इस बार यात्रा प्रारंभ होने का मार्ग चेंज किया है।


भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा इस बार भी शहर के दो स्थानों से निकलेगी। दोपहर करीब दो बजे से इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा इस बार आगर रोड़ मंडी चौराहा से प्रारंभ होगी। इसके पहले यह यात्रा निकास चौराहे से शुरू होकर फ्रीगंज आती थी। रथ यात्रा में इस्कॉन के भक्त सोने की झाडू से सड़क बुहारते हुए चलेगें। वहीं इस्कॉन की भजन मंडली के सदस्य रथ के आगे गाते नाचते हुए चलेगें। रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाएं रहेगी। सैकड़ों भक्त रस्से से रथ को खींच कर आगे बढ़ाएंगे। इस्कॉन की रथ यात्रा चामुंडा माता चौराहा, फ्रीगंज ब्रीज, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा होकर देवास रोड़ से इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। पीआरओ राघव पंडित दास प्रभु ने बताया कि इस बार की यात्रा में विदेशी भक्तों में यूक्रेन व रसिया की भजन मंडली भी शामिल होगी। तीन वाहनों पर वैष्णव सम्प्रदाय की झांकी के साथ ही अलग-अलग क्षेत्र के लोक नृत्य के दल भी प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सपरिवार शामिल होंगे। वहीं संस्कृति मंत्री धर्मेंद लोधी भी शामिल होंगे।


कार्तिक चौक से निकलेगी 114 वीं रथ यात्रा
7 जुलाई को ही दूसरी रथ यात्रा कार्तिक चौक स्थित श्री जगदीश मंदिर से दोपहर 3 बजे से खाती समाज की निकलेगी। अभा चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र देथलिया ने बताया कि इस बार समाज द्वारा 114 वीं रथ यात्रा के लिए रथ संवारने का कार्य चल रहा है। सजे हुए रथ पर भगवान की प्रतिमाओं को विराजित कराने के बाद यात्रा दोपहर दो बजे के बाद जगदीश मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए खाती समाज के 12 जिलो से महिला-पुरूष, युवा और बच्चे शामिल होते है। 12 प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सनातन धर्मप्रेमी जनता शामिल होती है। पूरे वर्ष भर इस दिन का इंतजार रहता है। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्वागत किया जाता है। यात्रा में बैंडबाजे और झांकियां भी शामिल रहेगी। यात्रा दानीगेट, ढाबा रोड, कंठाल, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा होते हुए पुनरू जगदीश मंदिर पहुंचेगी। रात्रि में महाआरती के बाद समाज के करीब 50 हजार लोगों का भंडारा धाकड़ धर्मशाला में आयोजित होगा। वहीं रथ यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE