BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2024, 12:36 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और सुबह का वक्त, जब शॉर्ट सर्किट से हुआ ये भयानक हादसा तो मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी फायर फाइटर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव भाटखेड़ी में गुरुवार सुबह एक आगजनी की घटना सामने आयी है। यहां एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना तब हुई जब घर के सभी लोग ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। 

दरअसल भाटखेड़ी निवासी अर्जुन पिता नंदलाल भोई किसी काम से सुबह घर से बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। इस दौरान घर में किसी कारण से आग लग गई। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने  अर्जुन के घर से धुएं को निकलते हुए देखा। इसके बाद तत्काल उन्होंने मनासा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और घर के परिजनों को भी सूचित किया। 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस घटना में घर रखा फ्रिज, कूलर, पंखे, टीवी, पलंग बिस्तर आदि सभी सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि आग लगने की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। गनीमत यह रही कि घर मे रखे गैस सिलेंडर ने आग को नही पकड़ा वरना हादसा ओर भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग लगने की ठोस वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE