मनासा। ग्राम देवरी खवासा में आज गुरुवार को स्वास्थ विभाग कर्मचारी यशोदा राव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा राठौर के द्वारा आज सुबह से घर घर जाकर बच्चो की जांच की गई व कुपोषित बच्चों के बल्ड सैंपल लिया गया। कुपोषित पाए गए बच्चों को मनासा अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज हेतु भेजे गए। वहीं जिन बच्चों को उलटी दस्त हो रही हो उनको ओआरएस घोल के पैकेट दिए गए और उनको जानकारी दी गई। कैसे इस पानी में मिलाया जाए ये ओआरएस का घोल को दिन में कितनी बार लेना चाहिए ये कब तक चलता है। इसकी जानकारी दी गई। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक अभियान तहत जांच की गई उनका वजन व विटामिन की दवाई भी दी गई। साथ ही बरसाती मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु सुझाव दिए।