नीमच। शहर में लंबी खेंच के बाद गुरूवार शाम को अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश की लंबी खेंच के बाद गुरूवार शाम करीब 4 बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। इसके बाद देखते ही देखते कुछ ही देर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। मूसलाधार बारिश का यह क्रम खबर लिखे जाने तक जारी था। दिनभर की तेज गर्मी व उमस के साथ शाम को हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। वहीं बारिश होने से किसानों के भी चेहरे खिल उठे। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई।
