मनासा। पर्यावरण मित्र संस्था मनासा के आमंत्रण पर दिनेश जैन जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक नीमच, पवन बारिया एसडीएम, उइके साहब अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व प्रशासकीय अमले के साथ संस्था द्वारा निर्मित सीड बाल का अवलोकन किया तथा दिनांक 5 जुलाई से 7 जुलाई तक संस्था द्वारा निशुल्क पौधा वितरण की जानकारी प्राप्त की। अधिकारीगण द्वारा संस्था के पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।