कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और परचम लहराया है। मिली जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय रामपुरा हेतु इस वर्ष तीन भैया बहनों का चयन हुआ। इस वर्ष रामपुर नवोदय में कक्षा छठी में अध्ययन हेतु पलक शौकीन धाकड़ का पूर्व में चयन हुआ और वेटिंग लिस्ट में रौनक पिता दीपक पटवा एवं महिमा दिनेश धाकड़ का चयन हुआ है। भैया बहन की सफलता पर विद्यालय प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय मानसा जिला प्रमुख मंगल सिंह चंद्रावत समिति सदस्य मोतीलाल धाकड़ जगदीश धाकड़ शंकर लाल व्यास तेजमल भंडारी दिलीप भंडारी सूरजमल धाकड़ तरुण पटवा सरपंच भूरालाल खाती आचार्य प्रहलाद धाकड़ महेंद्र भटनागर हेमंत जायसवाल राजेंद्र जैन श्रीमती चेतन भटनागर ज्योति प्रजापत टीना मेघवाल नेहा मेघवाल प्रियंका राजपूत वर्षा धाकड़ निर्मला धाकड़ आशा सोनी साक्षी मेहता मनीष धाकड़ बाबूलाल धाकड़ ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की इस सफलता पर विद्यालय परिवार को दिनेश धाकड़ दीपक पटवा शौकीन धाकड़ ने बधाई दी।