झालावाड़। जिले के भवानीमंडी रेलवे स्टेशन का नामकरण राधे गोविन्दम करने हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुशंसा हेतु ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी भवानी मंडी को एनजीओ नागरिक मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काला ने सौंपा। साथ ही पत्रावली मेलस्पीड से भी प्रेषित की।
राधेश्याम काला ने बताया कि देश में अन्य स्टेशनों की तर्ज पर भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित करने के लिए रेलवे बोर्ड /रेल मंत्रालय ने कार्यवाही पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से अनुमोदित पत्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु रेल मंत्रालय / रेलवे बोर्ड को भिजवाने को निर्देशित किया गया था। यह कार्यवाही पूर्ण होने पर यह स्टेशन भी देश की रेल पथगामिनी में राधे गोविन्दम के नाम से जाना जायेगा।
भवानी मंडी नाम से मशहूर बदनाम नगर के आम यात्रियों को आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराने में जो प्रताड़ना से पीड़ित होने से परिवार के सदस्यों के साथ जो उत्पीड़न जांच में भुगतना पड़ता था। उससे निजात मिलेगी। शहर मे स्थित पश्चिम रेलवे स्टेशन का काम लगभग पूरा होने को है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा करोडो का बजट दिया हुआ था। इसी विषय पर देश के अन्य स्टेशनों की तर्ज पर भवानी मंडी रेल्वे स्टेशन का काम पूरा होने को है इसी नये काम के होने पर व नये रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास होने पर स्टेशन का नाम करण होना है स्टेशन का नाम राधे गोविंदम रखा गैस है जिसके लिए रेलवे बोर्ड/रेल मंत्रालय से मांग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित पूरी कराने हेतु राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुमोदित पत्र प्रेषित किया व ठोस कार्यवाही पूर्ण कर रेल मंत्रालय को पत्र प्रेषित करने का अनुग्रह किया गया। एनजीओ नागरिक मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काला ने अनुरोधपूर्वक इस विश्वास के साथ किया है कि यह नगरी भी मथुरा की तर्ज पर राधेमय हो जाए ताकि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की निगाहों में बदनाम भवानी मंडी शब्द से आमजन को देश, विदेश की यात्राओं में छुटकारा और राहत की सांस भी मिलेंगी।