नीमच। सूर्व हिताय श्री देव संजीवनी वेलफेयर फाउंडेशन मप्र द्वारा श्री दयालेश्वर महादेव मंदिर बघाना नीमच पर महिला स्वरोजगार समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष रीना अहीर, सचिव दुर्गा राठौड़, कोषाध्यक्ष भावना श्रीवास्तव को चुना गया।
समिति का गठन संस्थापक डॉ. देवराप्त पोरवाल की विशेष उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सुनीता चौधरी, मीरा जोशी, सुन्दर बाई देवी राठौर, कान्ता अहीर, नीलू वर्मा, रेखा बनवार, गुड्डी राठौर, संजू मकवाना, तारा कैथवास आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भी सुनीता चौधरी द्वारा आभार प्रकट किया गया।