चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में निशुल्क परामर्श व जांच चिकित्सा शिविर 7 जुलाई 2024 रविवार प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक स्थान भीलों की झोपड़ी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर चित्तौड़गढ़ रखा जायेगा।
जिसका पोस्टर विमोचन संत चंद्र भारती जी महाराज द्वारा किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मनोज सोनी जिला मंत्री मदन त्रिपाठी नगर अध्यक्ष किशन भाई नगर सह मंत्री अभिनंदन काबरा जिला संयोजक मनोज कुमार साहू जिला सत्संग सह प्रमुख महावीर भाई विष्णु भाई आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।