जावरा। तपती समर भूमि पर वर्षा की बूंदे एक सुखद अहसास देती है और जिस पर भविष्य को हराभरा करने की पहल ने सोने पे सुहागा हो सके ऐसा कार्य किया जाना आवश्यक है।
अवसर था वन महोत्सव का जिसमें कल महावीर कान्वेंट स्कूल सरसी मैं विद्यार्थियों एवम सभी टीचर ने इस महोत्सव को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इस संपूर्ण सप्ताह का प्रारंभ वनों के महत्व से प्रारंभ हुआ। जिसमें स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा अपनी स्पीच देते हुए एवं कविताओं के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और पोधो के महत्व के बारे में बच्चों को विदित कराया उसके उपरांत सभी नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के ग्राउंड में बहुत ही उत्साह पूर्वक एक असेंबली के साथ पौधा रोपण किया जिसेमैं एक सेल्फी पर्यावरण के नाम सन्देश भी दिया गया। पौधा रोपण के साथ ही सभी पौधों की सुरक्षा और विकास की शपथ ली।
वही इस कार्यक्रम को लेकर महावीर कान्वेंट स्कूल के चेयरमेंन मनीष जैन ने बताया कि हम लगातार यह प्रयास करते रहते है कि हमारे विद्यार्थी पर्यावरण सुरक्षा का सबक कंठस्थ कर ले। इसी दिशा में हम प्रत्येक वर्ष नवीन तरीके से वन महोत्सव और अच्छे से मानने का प्रयास करेंगे वही इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मनीष चत्तर तथा डायरेक्टर विपिन चत्तर एवं प्राचार्य सौम्या भावसार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व से सभी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया वही इस मौके पर स्कूल की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे वहीं अंत में महावीर कान्वेंट स्कूल द्वारा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का संदेश दिया गया।