इंदौर। शनिवार को 51 लाख पौधे लगाने के महाअभियान की शुरुआत हुई। पितृ पर्वत पर एक पेड़ मां के नाम से आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के साथ देशभर में एक पेड़ मां के नाम लगाने के अभियान की शुरुआत हो गई है। धरती का श्रृंगार वृक्षारोपण से ही हो सकता है। पितृ पर्वत पर 3 लाख पेड़ तैयार हो चुके हैं इसके लिए मैं विजयवर्गीय जी को बधाई देता हूं। इंदौर के युग पुरुष आश्रम में 6 बच्चों के मौत के सवाल पर शुक्ल ने कहा कि उस विषय पर अभी जानकारी लेना है पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ बोल पाएंगे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में पहले 36-38 का तापमान हुआ करता था मालवा में कभी भी 40 से अधिक टेम्प्रेचर नहीं हुआ। लेकिन इस बार 48 डिग्री पहुंच गया यह बड़ी समस्या है। मैनें तभी संकल्प लिया और कहा कि पांच सालों में 5 डिग्री टेम्प्रेचर कम करना है।
हमारे लिए 51 लाख गड्डे करने का बड़ा चौलेंज था। लेकिन अब तक 48 लाख गड्डे हो चुके हैं। अभी तक 9 लाख 20 हजार पेड़ असम में लगे है। लेकिन अब 14 तारिख को गृह मंत्री अमित शाह के मौजूदगी में 11 लाख पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। बता दें कि इस महाअभियान के तहत पितृ पर्वत पर 11 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में कामों की प्रगति देखें की डिप्टी सीएम
पितृ पर्वत पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम जिला अस्पताल इंदौर की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद रेसीडेंसी कोठी इंदौर पर आगमन होगा। दोपहर 2 बजे श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इंदौर में ष्भारत के ग्रामीण स्वास्थ्य की ओर एक कदमष् कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4 बजे महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की साधारण सभा की बैठक लेंगे। शुक्ल शाम 6 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 7 बजे भोपाल रवाना होंगे।
7 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आयोजन में शामिल होंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब 14 जुलाई को कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे और पहले पितृ पर्वत पहुंचकर 1 पेड़ मां के नाम लगाएंगे। यहां से रेवती रेंज पहुंचेंगे और एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के तहत पौधे रोपेंगे। वे जीएसीसी से 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ भी करेंगे।
95 स्थानों पर गड्ढे करने का काम पूरा
इस महाअभियान के लिए चिह्नित 95 स्थानों पर 40 लाख से ज्यादा गड्ढे किए जा चुके हैं। 7 जुलाई से रेवती रेंज, बिजासन सहित सभी स्थानों पर पौधे लगाने का काम शुरू होगा। पूरे एक सप्ताह तक पेड़-पौधे लगाने का अभियान जारी रहेगा।