नीमच। रेलवे स्टेशन पर गर्मी के मौसम में ठंडा पानी मिल जाए, इससे बड़ी सौगात यात्रियों के लिए और कुछ नहीं हो सकती है और ये काम नीमच रेलवे स्टेशन पर बरसों से जल सेवा समिति यात्रियों को निःशुल्क ठंड और शुद्ध जल मुहैया करा रही है। इसके साथ अन्य कही महिलाओं की टीम भी जल पिलाने का काम रही है। इसी को देखते हुए आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद मालवा प्रांत द्वारा आज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड पानी पिलाने वालें लोगो का सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जल सेवा समिति यात्रियों ने बताया कि 16 साल से ये सिलसिला चला आ रहा है। इसमें शहर के सभी दानदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसके चलते हम इस सेवा को कर पात है।