BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 4:10 pm
KHABAR : नीमच की लाल माटी पर आयोजित होगा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय सम्मेलन, देश के जानें-मानें पत्रकार करेंगे शिरकत, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। नीमच की लाल माटी पर आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय सम्मेलन मे देश के जाने माने पत्रकारो के नीमच पहुंचने की जानकारी मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जुलाई रविवार को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय सम्मेलन नीमच के टाउनहाल मे आयोजित है। 

आयोजन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता मे होगा और आयोजन मे अनेक राजनेता एवं वरिष्ठ पत्रकार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की नीमच की लाल माटी पर 30 वर्ष बाद संगठन का प्रदेश सम्मेलन आयोजित हो रहा है इससे जिलेभर के पत्रकारो मे जबरदस्त उत्साह है। जैन ने बताया की कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथी मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंत्री चेतन कश्यप सासंद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सासंद बंशीलाल गुर्जर विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा सहित देश के ख्यातनाम पत्रकार 4 पीएम न्यूज नेटवर्क के संपादक संजय शर्मा लखनऊ 4 पीएम मध्यप्रदेश के संपादक संजीव श्रीवास्तव एंकर दीपाली शर्मा उपस्थित रहेगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE