खरगोन। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार पंच-ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से तहसील विधिक सेवा समिति कसरावद के द्वारा थाना परिसर कसरावद में माननीय प्रथम श्रेणी नायक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति विवेक जैन की अध्यक्षता में कसरावद थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति जैन साहब ने कहां की वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगो को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिग आदि मुद्दो पर जागरूक करना है साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगो को प्रेरित करना है। जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं धरती हरी भरी रहे। कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनो ने वृक्षारोपण अधिक से अधिक करने एवं वृक्षो को संरक्षित करने का संकल्प किया।
उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश विवेक जैन न्यायाधीश इशिता संघवी एसडीओपी मनोहर गवली थाना प्रभारी मंसाराम रोमड़े कसरावद न्यायालय के सभी अधिवक्ता पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान, कसरावद नगर के सभी पत्रकार आदि उपस्थित रहें तथा प्रत्येक के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।