उज्जैन। भोपाल एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने गुरुवार सुबह करीब 4 बजे खंडवा से आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से संपर्क रखने के आरोप में फैजान शेख (34) नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब उज्जैन में आव्हान अखाड़े के महामंडलेश्वर ने सनसनीखेज खुलासा किया है, उन्होंने दावा किया है कि उज्जैन में इंडियन मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा सहित सिमी के कई आतंकी अपना डेरा डाले हुए है और शाजापुर सहित उज्जैन के ग्रामीण इलाकों में एटीएस को जानकारी लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
दो दिन पहले हुई एटीएस की कार्रवाई के बाद अब उज्जैन मे कार्रवाई की मांग उठने लगी है। इससे पहले कई बार उज्जैन का नाम प्रतिबंधित संगठन के कार्यकर्ताओ की मौजूदगी और उनके शिविर लगाने को लेकर सामने आया है। खंडवा में हुई कार्रवाई के बाद आव्हान अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद ( आचार्य शेखर) ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आतंक को लेकर अशांति पैदा की जाये ये योजना हमेशा रही है। खंडवा से एक इंडियन मुजाहिदीन का आत्नकी पकड़ा गया है इन्होने खंडवा इंदौर बुरहानुपर उज्जैन और अब नया जिला शाजापुर को भी शिकार बनाने का प्रयास किया है, एटीएस सक्रीय है वो आतंकी को अपने मनसूबे में कामयाब नहीं होने देगी, एमपी पुलिस पर गर्व है की उन्हें तत्काल पकड़ लिया, कुछ दिन पहले एडिशनल एसपी रहे मनीष खत्री जी ने सिमी के आतंकियों को पकड़ा था उनके पास से भरी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पकड़ी थी जिसमें उन्हें बम बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।
एटीएस को एसपी मनीष खत्री से जानकारी ली जानी चाहिए, कुछ दिन पहले उज्जैन में भी पीएफआई के कार्यकर्ता ने बड़ी साजिश रची थी जिसे नाकाम कर दिया था, उज्जैन में कई ठिकाना रहा है उनके कई सक्रीय सदस्य लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन और सिमी के कई कार्यकर्ता अभी भी उज्जैन के ग्रामीण इलाकों में सक्रीय है। साथ ही शाजापुर के भी ग्रामीण इलाको में सक्रीय है। इन पर एटीएस को कार्रवाई करनी चाहिए।