BREAKING NEWS
भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 6:32 pm
KHABAR : निर्बाध आपूर्ति को लेकर गंभीरता रखे बिजली अधिकारी, एमडी तोमर ने निर्माणाधीन ग्रिड का अवलोकन कर रोपा पौधा, आवश्यक निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने शुक्रवार को धार जिले का दौरा किया। उन्होंने कुक्षी बिजली संभाग के अखाड़ा ग्राम में आरडीएएस के तहत निर्णाणाधीन 33/11 केवी के ग्रिड का निरीक्षण किया। 
तोमर ने ग्रिड का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। तोमर ने कहा कि नए ग्रिड से यहां हजारों उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी। वोल्टेज की समस्या भी नहीं रहेगी। अखाड़ा ग्राम के ग्रिड स्थल पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। कुक्षी क्षेत्र के ही बाग में उन्होंने आरडीएसएस के तहत ही मिक्स डीटीआर के वायफरकेशन का निरीक्षण भी किया। इस कार्य से बाग की आबादी सीमा के उपभोक्ताओं और कृषि उपभोक्ताओं को अलग-अलग डीटीआर से बिजली मिलने लगेगी। तोमर ने शिकायत निवारण, उपभोक्ता संतुष्टि, निर्बाध आपूर्ति गंभीरता रखने को कहा। उन्होंने नए कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों, रहवासी संघों, किसान संघों, सरपंच इत्यादि को देने को कहा। इस अवसर पर धार के अधीक्षण यंत्री डीके गाठे, कार्यपालन यंत्री डीके छीपा आदि भी मौजूद थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE