BREAKING NEWS
भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 6:35 pm
REPORT : महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य हमारी सरकार ने किया है, मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत गंधवानी में आयोजित सम्मेलन में मंत्री ठाकुर ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। माता और बहन एक शक्ति का रूप है। महिलाओं को बहुत सी जिम्मेदारियां होती है। प्रधानमंत्री जी महिलाओं को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने नारी शक्ति को मान सम्मान दिलाया हैं। यह बात मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत गंधवानी में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं राजनीति और नौकरी के क्षेत्र में आगे आ रही हैं । महिलाएं अपने आपको कमजोर ना समझे। हमारी सरकार को उनकी समस्याओं के बारे में पता है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए 24 घंटे कार्य करूंगी , विकास कार्य में कहीं कोई कमी नहीं आएगी। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मीणा , एसडीएम मनावर राहुल गुप्ता, मनोज सोमानी ,जयदीप पटेल, विश्वास पांडे, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ संध्या व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष जैन अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE