खाचरोद। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के एक पेड़ माँ के नाम के आवाह्न पर देश भर में आयोजन हुए उसके अंतर्गत ही खाचरोद नगर पालिका, पशुचिकित्सालय और जनपद पंचायत की ओर से आयोजन हुए, जनपद की ओर से श्रीवच्छ गाव में पेड़ लगाने का आयोजन हुआ। सीईओ ने गुर्जर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में त्रिवेणी पोधे (नीम पीपल बरगद)की पूजन विधायक चौहान, जनपद अध्यक्ष पवार सरपंच शिवकुवर के हाथो कराकर श्रीवछ के स्कूल प्रांगण में लगावाया। विधायक तेजबहादुर सिंह सहित कार्यक्रम में अतिथियों ओर ग्रामीणो के द्वारा पौधे लगा कर इस कार्यक्रम की सुरुवात करी मां सरस्वती का पूजन कर विधायक डॉ.तेजबहादुरसिंह चौहान और अतिथियों का स्वागत एसडीएम नेहा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आफ़िसरसिंह गुर्जर, तहसिलदार डीके सोनी, नायब तहसिलदार टीना मालवीय के द्वार किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा नाट्य के माध्यम से पेड़ो के महत्ता बताई गई कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी राजेंद्र जैन का खाचरोद और ग्रामीण दोनो जगह जोरदार स्वागत हुआ। विधायक ने पुराने पेड़ो की सुरछा में अवैध रूप से होरही पेड़ो की कटाई पर संज्ञान में आने पर कार्यवाही की बात भी कही है।