BREAKING NEWS
भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 6:48 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किश्त का हुआ वितरण, जिले के 72 हजार 341 किसानों के खाते में आई इतने करोड़ की सम्मान निधि, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त का ऑनलाईन वितरण किया। इस योजना के अन्तर्गत इंदौर जिले के 72 हजार 341 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इन किसानों को आज 14 करोड़ 46 लाख रूपये की सम्मान निधि बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त हुई। साथ ही लाड़ली बहना योजना तथा उज्जवला योजना के गैस रिफिल अनुदान का भी ऑनलाईन वितरण हुआ।

इस अवसर पर कलेक्टर आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति में एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भारत सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि आज हुए कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की माह जुलाई 2024 में कुल पात्र 4 लाख 50 हजार 483 महिलाओं को 1250 रूपये के मान से कुल 54 करोड़ 57 लाख 9 हजार 350 रूपये बैंक खाते में प्राप्त हुए। साथ ही लाड़ली बहना योजना के तहत चयनित महिलाओं को 73 हजार 190 गैस रिफिल कराने के लिए लगभग दो करोड़ रूपये की सब्सिडी भी ऑनलाईन दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE