नीमच। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार 6 जुलाई को होमगार्ड लाइन कनावटी में पौधे, आम, आंवला, पीपल, नीम आदि पौधौ का रोपण वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) एसके अटोदे एवं प्लाटून कमांडर, वन मंडल के स्टाफ होमगार्ड जवानों द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।