BREAKING NEWS
भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2024, 10:15 am
BIG NEWS : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश से मानसून द्रोणिका गुजर रही है, जिसकी वजह से ग्वालियर, चंबल संभाग सहित कईं जिलों में लगातार वर्षा हो रही है।


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भोपाल, चंबल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अशोकनगर, शहडोल, नीमच, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, मंदसौर, भिंड और आगर-मालवा समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


प्रदेश में मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, आसनसोल, बागती होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसी चक्रवात से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। इसके अलावा गुजरात से लेकर केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE