देवास। करणी सेना के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह रघुवंशी के समर्थन में शुक्रवार को बड़ी संख्या में करणी सैनिक शहर पहुंचे।जहा चामुण्डा काम्प्लेक्स से एकत्रित होकर हजारों की संख्या मल्हार स्मृति मंदिर पहुंचकर डीएसपी संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के दौरान श्री राजपुत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्रसिंह दिखित ने बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष विशालसिंह रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी के देवास मंडल में अध्यक्ष भी हैं। उनके खिलाफ लगातार साजिश चल रही है। पूर्व में भी कुछ घटनाओं में उनका नाम जोड़ने का प्रयास किया गया था और अभी कुछ दिन पूर्व ही हुई एक हत्या के प्रकरण में उनका नाम जुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।करणी सेना के लोगों ने मांग की है कि एफआईआर से जिलाध्यक्ष का नाम हटाकर इन तथाकथित षडयंत्रकारियों पर कार्रवाई कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, नहीं तो हमें मजबूर होकर आंदोलन करना होगा।