मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर्यावरण मित्र संस्था मनासा द्वारा क्षेत्र वासियों को निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष हजारों पौधे निशुल्क वितरित किए जाते हैं। कोई पर्यावरण मित्र संस्था ने इस बार से 12000 से भी अधिक पौधे वितरण करने का लक्ष्य रखा है।
गुरुवार को संस्था द्वारा अक्षत नगर में करीब 4800 पौधे निशुल्क वितरित किए। वहीं शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से देर शाम 5 तक करीब 3650 पौधे वितरित किए, जिसमें नीम शीशम, अशोक, आम, मीठा नीम, तुलसी, बेलपत्र, सीताफल, बादाम, रुद्राक्ष आदि पौधे शामिल हैं। वहीं संस्था द्वारा विभिन्न प्रजाति की पौधे सीड बॉल 2 रुपए, ट्री गार्ड पौधे सहित 400 रुपए में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।