BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2024, 11:28 am
KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी में रथ पर सवार हुए जगदीश स्वामी, बलराम और बहन सुभद्रा के साथ भ्रमण पर निकले, पुरी में रथ रुकता है तब मानोरा आते हैं भगवान, पढे़ खबर

Share On:-

विदिशा। मिनी जगन्नाथपुरी के नाम से प्रसिद्ध विदिशा के मानोरा गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अलसुबह शुरू हुई। भगवान जगन्नाथ के साथ बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ पर नगर भ्रमण हैं।आषाढ़ माह की दूज को हर साल निकलने वाली जगदीश रथ यात्रा आज बड़े धूमधाम से निकाली जा रही है। मानोरा में आयोजन तीन दिन तक किया जाता है। जो शनिवार को शुरू हो गया, जो सोमवार तक जारी रहेगा।


यह परंपरा लगातार 200 सालों से चली आ रही है। जगन्नाथ पुरी की तरह मानोरा भी लोगों की आस्था और विश्वास का का केंद्र है, यही कारण है कि जगन्नाथ मानोरा धाम में भगवान जगदीश स्वामी के दर्शनों करने के लिए श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए भी पहुंचते हैं। इस बार भी रथ यात्रा के लिए 2 दिन पहले से भक्त मानोरा पहुंचने लगे थे।


मानोरा में भगवान जगदीश स्वामी का प्राचीन मंदिर है। जिसमें जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के श्रीविग्रह विराजमान हैं। आज मंदिर के गर्भगृह से निकलकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ में विराजित हुए और फिर सुबह से रथ भ्रमण पर निकला। इस दौरान गांव के घर-घर में जगन्नाथ भगवान का स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने उनकी पूजा-आरती की।


शंकराचार्य घोषणा करते हैं-भगवान अभी मानोरा गए हैं
मानोरा के भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा का सीधा संबंध उड़ीसा के पुरी में निकलने वाली रथ यात्रा से जुड़ा है। आज भी पुरी में जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा के दौरान जिस समय रुक जाता है, वहां शंकराचार्य यह घोषणा करते हैं कि भगवान अब मानोरा चले गए हैं। तब विदिशा के मानौरा में उत्सव शुरू हो जाता है, क्योंकि पूरी से कुछ देर के लिए भगवान जगदीश मानौरा आ जाते हैं।


भगवान में मानोरा में दर्शन देने का किया था वादा
ऐसी मान्यता है कि यहां के भक्त तरफदार मानकचंद्र उनकी पत्नी पदमावती के साथ संतान कामना के लिए पैदल जगन्नाथ पुरी गए थे। तब मानकचंद्र की भक्ति से प्रभावित होकर भगवान ने उन्हें गांव में ही हर साल आकर दर्शन देने का वचन दिया था। साथ ही उन्हें गांव में ही मंदिर बनवाकर प्रतिमा स्थापित करने को कहा। ऐसी मान्यता है कि यहां प्रतिमाएं स्वयंभू प्रकट हुई थी। तब से हर साल यहां रथयात्रा निकाली जाती है। यह भी मान्यता है कि रथयात्रा के दिन मानोरा में बारिश जरूर होती है और यह बारिश इसलिए होती है क्योंकि इंद्र देवता भी जगदीश स्वामी का जलाभिषेक करते हैं।


प्रशासन भी अलर्ट
आज मानोरा आने वाले भक्तों के लिए रास्ते में जगह-जगह ठहरने और स्वल्पहार की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर लोग ने राई नृत्य करवा रहे हैं। भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने हाईवे-146 पर यातायात को डायवर्ट किया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान को तैनात है। वहीं सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।


3-4 लाख तक लोगों के आने का अनुमान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे मंदिर प्रांगण और मेला ग्राउंड पर लगाए गए हैं। वहीं भारी वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया गया है।


पार्किंग की व्यवस्था, फायर बिग्रेड, अस्थाई अस्पताल, पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। आज यहां लगभग 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं का आने का अनुमान है। वहीं चौन स्नेचिंग पॉकेट मार की घटनाओं को रोकने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस के जवान पूरे मेला ग्राउंड में एवं मंदिर के पास मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE