रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम लसूडिया इस्तमुरार का रहवासी देवीलाल पिता भगतराम धनगर गांव में पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने को कह रहा है। उसने अपने मोबाईल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।
रामपुरा थाने से मिली जानकारी अनुसार देवीलाल द्वारा ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति का कार्य करता था तथा उसकी बकाया राशि ग्राम पंचायत द्वारा नहीं देना दी जा रही थी। इसी के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। लेकिन समय पर ग्राम के राहुल द्वारा डायल 100 पर सूचना देकर बताया कि देवीलाल पिता भगतराम धनगर निवासी ग्राम लसुडिया इस्तमुरार आत्महत्या करने के लिये पानी की टंकी पर चढ़ गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 100 थाना रामपुरा द्वारा प्रभारी को अवगत कराकर एफआरवी द्वारा ग्राम लसुडिया इस्तमुरार उक्त स्थान पर पहुंचे। जहां पर पानी की टंकी पर मौजूद देवीलाल से बात की आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारा। उक्त बकाया भुगतान 18,000 रूपये सरपंच द्वारा कराया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास पटेल थाना प्रभारी रामपुरा, एफआर व आरक्षक 597 विजय बारीवाल, असूचना संकलन आर. 129 रघुवीर सिंह एफआरवी चालक हेमंत मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।