चित्तौड़गढ़। कीर्ति नगर निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित संत पॉल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के छात्र संसद के चुनाव में नवनिवार्चित छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह परेड और सांस्कृतिक आयोजन के साथ संपन्न हुआ। समारोह में बतौर अतिथि विद्यालय प्रबंधक फादर बाबू चिराय व सिस्टर जया रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य सेलविन राज ने की। विद्यालय के मीडिया प्रतिनिधि नरेश मेनारिया व सुभाष तिवारी ने बताया कि समारोह में विद्यालय के चारों प्रमुख हाउय ब्ल्यू, ग्रीन, यलो और रेड हाउस के कप्तान व वाइस कप्तान सहित नवनिवार्चित एसपीएल सूयर्प्रताप सिंह तथा श्रध्दा बिलोची को पद ग्रहण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय बेंड प्रस्तूति के साथ परेड तथा सांस्कृतिक प्रस्तूतियां आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि प्रबंधक फादर बाबू ने अपने उद्बोधन में विद्याथिर्यों को थीम आफ द इयर फ्रीडम विथ रेस्पोसिंबिलिटी विषय को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड, नेचर, नेशन व सोसायटी के अनुरूप जिम्मेदारी से कार्य कर अपने कर्तव्य निर्वहन की बात कही। कार्यक्रम का संचालन छात्रा साक्षी शर्मा एवं शगुन खटीक द्वारा किया गया।