नीमच। सकल दिगम्बर जैन समाज नीमच के तत्वावधान में माटी की पावन धरा नीमच में 8 वर्षों बाद परम पूज्य आचार्या सुमति सागर जी के परम शिष्य परम पूज्य मुनि श्री वैराग्य सागर जी महाराज एवं आचार्य वर्धमान सागर जी के परम शिष्य परम पूज्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का 2024 का ऐतिहासिक चातुर्मास का लाभ नीमच समाज को असीम पुण्योदय से मिला है। मुनि श्री का मंगल प्रवेश का जुलूस आज 7 जुलाई रविवार को सुबह 7.30 बजे मैसी फर्ग्यूसन चौराहे से प्रारंभ हुआ जो बैंडबाजे एवं ढोल नगाड़ों की धूमधाम के साथ कीर्ति स्तम्भ होते हुए नया बाजार, घंटाघर, पुस्तक बाजार, 40 चौराहा के आगे से होते हुए श्री मंदिर जी पहुंचे। जहां समाजजनों ने संत श्री का आशीर्वाद लिया। मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।