नीमच। शहर में लांयस क्लब नीमच सेंट्रल सत्र 2024-25 द्वारा रविवार को विजय टॉकिज चौराहे पर लायंस परिवार की है पुकार पेड़ लगाओं बार बार अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान एक रैली भी सदस्यों के साथ आम नागरिकों ने निकाली, जिसमें शहर की महिलाओं के साथ आम जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और क्लब के सदस्यों के द्वारा पौधे भी वितरण किये गये। क्लब के सदस्यों ने कहा कि इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज पूरे जिले में निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि यदि हम इस दिशा में कुछ सोंचगे नहीं तो इस वर्ष इतनी गर्मी पड़ी तो आने वाले वर्षों में और गर्मी पड़ सकती है। हम प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहे हैं और अगर अपनी सुविधाओं के लिए पेड़ काटते रहे तो विनाशकारी दिन दूर नहीं है। ऐसे में हमें प्रकृति का भी ध्यान रखना जरूरी है। यह हमारी खुद की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमें पेड़ लगाना है। इसी को लेकर उत्थान संस्था के सभी सदस्यों ने लोगों से पौधारोपण की अपील की। साथ ही इस दौरान लोगों के बीच आम, नींबू इत्यादि के पौधों का वितरण किया गया।