BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2024, 2:52 pm
KHABAR : जय जगदीश के जयकारों से गुंजा शहर, प्रमुख रास्तों से होकर निकली भव्य रथयात्रा, उज्जैन के लिए रवाना, जगह-जगह हुआ स्वागत, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के तत्वाधान में रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर भगवान जगदीश की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह 10.30 बजे भोपाल चौराहा स्थित परिणय वाटिका गार्डन में रथ पर सवार भगवान जगदीश की भव्य आरती समाज जनों द्वारा की गई।


उसके बाद रथयात्रा शुरू हुई जो भोपाल चौराहा, शालिनी रोड़, एमजी रोड़ होते हुए सयाजीद्वार से एबी रोड़ होते हुए उज्जैन चौराहा पहुंची। यहां से रथ यात्रा उज्जैन कार्तिक मंदिर के लिए रवाना हो गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों पर रथ यात्रा का कई सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया।


यात्रा में भजन गायक जितेन्द्र पटेल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर यात्रा में शामिल युवा झूमते रहे। खाती समाज के लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शहर में भव्य रूप से भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा जी की रथ यात्रा निकाली गई। भक्तों द्वारा रथ को खींचकर यात्रा शुरू हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन सहित शहर वासियों ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE