नीमच। रोटरी क्लब कैंट द्वारा लगातार नये नये प्रयास नीमच विकास को लेकर किये जा रहे हैं। इसी के तहत आज कमल चौक पर रोटरी क्लब केंट द्वारा 15 तरीके के पौधे व बीज वितरण किये हैं। क्लब के सदस्यों ने कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। पृथ्वी पर जीवन के हर रूप के लिए पेड़ बहुत महत्वपूर्ण हैं। यदि हमारे पास पेड़ नहीं हैं तो हमें इस दुनिया में जीवित रहना बहुत मुश्किल लगेगा। रोटरी क्लब हमेंशा ऐसे कार्यक्रम में आगे रही है और आगे भी ऐसे ही आयोजन किये जायेंगे।