मंदसौर। भानपुरा के लेडी चौराहा पर रविवार को तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला था, जो भानपुरा किसी काम से आया था।
जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है, जहां सरोज बस सर्विस नाम की निजी यात्री बस क्रमांक क्रम आरजे 14 बी 7855 ने बाइक क्रमांक आरजे 20 एससी 0150 को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक पवन पिता राजू माली निवासी झालावाड़, राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव को भानपुरा के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।