मनासा। आज ग्राम पंचायत कुंडला में गोमाबाई के नेतृत्व में नेत्र शिविर एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत कुंडला के सरपंच प्रतिनिधि मुकेश दांगी और ग्राम पंचायत के पांच वरिष्ठजन और सरपंच ग्राम पंचायत देवरी खवासा के सरपंच अंबाराम गुर्जर ग्राम पंचायत चपलाना के सरपंच गणपत कुशवाह ग्राम पंचायत कुंदवासा के सरपंच राकेश बामणिया भी उपस्थित थे।
सभी ने इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन में आकर वृक्षारोपण कर अपना योगदान दिया और लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया। वहीं नेत्र शिविर के कार्यक्रम में 210 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया है और परीक्षण में ग्रामीणजनों में भारी उत्साह देखा गया। गांव के लोगों के साथ अन्य गांव के लोगों ने भी नेत्र परीक्षण में रूचि दिखाई और नेत्र परिक्षण कराया। इस अवसर पर ग्रामवासियों का उत्साह पूर्वक योगदान रहा। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश दांगी के कार्यों की सराहना की।