मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में नगर स्थित भट्ट जी गली चारभुजा मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन रखा गया। जानकारी के अनुसार चारभुजा मंदिर के 30 वें स्थापना दिवस पर सुबह से ही चारभुजा नाथ का अभिषेक किया गया। वहीं शाम को छप्पन भोग का आयोजन रखा गया, जिसमें नगर की जनता छप्पन भोग लेने सैंकड़ो की संख्या में भक्तजन पहुंचे। वहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी संपन्न हुआ।