मनासा। रविवार को मनासा जैन श्वेतांबर समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला ।चल समारोह नगर के बस स्टेंड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य चौराहे पर होता हुआ श्री श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंचा ।नगर में जगह-जगह लोगो ने फूलों से भव्य स्वागत किया।
श्वेताम्बर जेन मंदिर पर मूर्ति पूजक श्री संघ ने मालवा की वरिष्ठ गुरुवर्या हेमेन्द्र श्रीजी म.सा. की शिष्या प्रवचन प्रभाविका सौम्ययशा श्रीजी का म.सा.चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मनासा के चातुर्मास समिति एवं नवरत्न परिवार के युवाओं का योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा विधायक माधव मारू अध्यक्ष प्रकाश चंद हिंगड़ सूरजमल मानवता मंगेश शंघाई इंद्रमल पामेचा अखिलेश बोथरा गोपाल सेठिया,प्रवीण मानवत, अनिल यति,आनंद मानवत, पारस राणावत, अनिल सेठिया एवं समाज जन उपस्थित रहे।