नीमच। लेखक अपनी कलम के माध्यम से वहीं लिखता हैं जो उसे अपने आस पास और समाज में दृष्टीगोचर होता हैं। यह बात ओमप्रकाश चौधरी ने शाजापुर में जगत जागृति समिति द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा की प्रसिद्ध व्यंग्यकार शरद जोशी के शहर में साहित्य सेवा के लिए सम्मानित होना मेरे लिए गौरव का विषय हैं. शाजापुर की जगत जागृति सेवा समिति द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत व्यक्तियों क़ो सम्मानित किया जाता हैं. इस वर्ष साहित्य सेवा के लिए अखिल भारतीय साहित्य परिषद नीमच के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी क़ो स्व. प्रो. नारायण जोशी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया. समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, मुख्य अतिथि जगदीशचंद्र जोशी और समिति के सदस्यों ने ओमप्रकाश चौधरी क़ो शाल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया गया जिसका विमोचन अतिथियों ने किया. कार्यक्रम में इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, सतीश जोशी क़ो पत्रकारिता, श्याम पेशकार देवास क़ो मालवी बोली के प्रचार , और हेमंत वैद्य की शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए भी सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन व आभार डॉ विजय पाठक ने व्यक्त किया।