गराठ। शामगढ़ तहसील के गांव बापच्या में 16 वर्षीय बालिका रानू परमार पिता गंगाराम परमार की करंट लगने से मौत हो गई। बालिका दोपहर 2 बजे अपने घर में पंखा चलाते वक्त करंट की चपेट में आई। घटना के बाद परिजन बालिका को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा और मामला जांच में लिया।
