नीमच। जिले के जीरन तहसील के गांव हरवार में नीमच-प्रतापगढ़ मार्ग पर जानलेवा गड्डे हो रहे हैं। इन गढ्डों के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग का उपयोग करने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इस ओर ध्यान देकर रोड की सुध लेने की मांग की है।