BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 12:01 pm
KHABAR : आरोग्य भारती की आध्यात्म योग, औषधि उद्यान, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं वृक्षा रोपण विषयों पर बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्थानीय उषा चिकित्सालय पर रविवार दिनांक 7 जुलाई 2024 शाम विभिन्न विषयों पर आरोग्य भारती नीमच संगठन की बैठक संपन्न हुई । आरोग्य के देव धनवंतरी जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई चर्चा में आरोग्य भारती मालवा प्रांत के आयाम प्रमुख  डॉ आशीष जोशी ने संस्था के नए आयाम आध्यात्मिक योग के लिए एक वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की साथ ही आध्याम का योग संबंध पर विशेषज्ञों और विषय से जुड़े विद्वजनों को जोड़ने और संपर्क करना तय किया गया । आरोग्य भारती प्रमुख एडवोकेट अजय भटनागर ने संस्था के विगत कईं दिनों से चल रही ओषधि वाटिका आरोग्य संकल्प वाटिका पर विविध प्रकार के 50 से ज्यादा औषधि पौधे जिसमें कई दुर्लभ पौधे भी हैं लगाए जाने की योजना पर प्रकाश डाला और आयुर्वेदाचार्य निपानिया गुरुजी के दिशा निर्देश का ब्योरा भी दिया । साथ ही तय किया और इस कार्य में संयोजक बालकृष्ण सोलंकी के साथ जगदीश शर्मा एवं हरीश उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई की वह वरिष्ठों के साथ पूरी योजना में अहम सहयोगी रहेंगे । साथ ही विद्यालय प्रबोधन के तहत विद्यार्थियों के साथ पालकों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर चिकित्सकीय सलाह देने की योजना शीघ्र मूहर्त रूप से करना तय किया गया । साथ ही चर्चा में तय किया गया जिला प्रशासन एवं नगर पालिका नीमच के 12 जुलाई को नीमच के विभिन्न स्थानों में वृक्षा रोपण में संस्था भी सहयोग करेगी । समापन सत्र में शांति पाठ किया गया । बैठक में आरोग्य भारती के प्रो. आशीष सोनी, सत्येन्द्र सक्सेना, ज्योति मेहता, सीए नकुल जैन, मीना जायसवाल, डॉ राजकुमार मालानी आदि उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE