पिपलिया मंडी। शनिवार 7 जुलाई को कबीर इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव पेड़ों के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण प्रयासों मंे अधिक सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इसी को ध्यान में रखते हुए कबीर इंटरनेशन स्कूल में कक्षा पहली से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा 125 पोधांे का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर कमलेश पमनानी ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामों को कम करने के लिए उच्च स्तर पर पौधारोपण करके हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने और मानव कल्याण को बढावा देने में मदद कर सकते हैं। इससे प्रभावित होकर सभी ने मिलकर यह शपथ ली कि हम सभी आज एक-एक नया वृक्ष अपने घर पर भी लगाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल परमार एवम समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।