चित्तौड़गढ़। जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार शतरंज की राज्य स्तरीय अंडर-7 और अंडर-9 बालक-बालिका की प्रतियोगिता 3 जुलाई से 7 जुलाई तक भीलवाड़ा में आयोजित हुई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं मे चित्तौड़गढ़, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, दौसा जिला से लगभग 100 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह शतरंज प्रतियोगिता 6 राउंडो, स्वीस सिस्टम और फिड़े नियमो से खेली गई,जिसमें मुख्य निर्णायक अशोक माहेश्वरी थे।
शतरंज की राज्य स्तरीय अंडर-7 और अंडर-9 बालक-बालिका की प्रतियोगिता कें समापन कार्यक्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी मुख्य अतिथि, पुर्व यूआईटी चौयरमैन लक्ष्मी नारायण डाड़, नगरपरिषद उपसभापति रामलाल योगी,चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ सचिव निलेश बल्दवा,विष्णु शंकर कुमावत,अजमेर अध्यक्ष अत्तहर अब्बास काजमी,सचिव नरसिंह दाधीच,भीलवाड़ा अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, राजस्थान शतरंज संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश डाड़, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ। जिसमें जिले की टीम अंडर-7 में विराज माधव ईनानी,अंडर-9 लड़कीयों में वैभवी लोकेश मेड़तवाल टाईब्रेकर तकनीक और अंको कें आधार पर कुल 6 में से 4 अंको कें साथ 8 वें स्थान, अंडर 9 लड़को में ऋग्वेद प्रवीण टांक कुल 6 में से 4 अंको कें साथ 11 वें स्थान, हर्षिल विशाल पारीक कुल 6 में से 3 अंको कें साथ 27 वें स्थान और हिमांक प्रवीण चेचानी कुल 6 में से 2 अंको के साथ 37 वें स्थान पर रहे, जिन्हें अतिथियो ने ट्राफी और प्रमाण पत्र दिए। चित्तौड़गढ़ टीम के शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कैलाश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वशिष्ठ,सचिव निलेश बल्दवा,उपाध्यक्ष चंदन जैन, पीयूष काबरा, डॉ. लीना भट्टाचार्य, लीला आगाल,राजेन्द्र सिंह चुण्डावत,नदीम शेख,जया तोषनीवाल,डॉ. सुशील मेहता, गोविंद चांवला, चेतन गौड़, विष्णु शंकर कुमावत,रुपेश स्वर्णकार द्वारा शतरंज के नन्हें खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।