मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में धर्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता ही रहता है। यहां की धर्मप्रेमी जनता भगवान के कार्यों के प्रति सदैव तत्पर तैयार रहती है। नगर के सोमनाथ महादेव और नारसिंह माताजी मंदिर पर भव्य कलश स्थापना और ध्वजादण्ड स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है। इस धार्मिक आयोजन में भव्य कलश यात्रा 13 जुलाई को सुबह 9 बजे मंशापूर्ण बालाजी सब्जी मंडी से निकलकर सोमनाथ महादेव रामपुरा नाका तक पहुंचेगी। इसी तरह तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन 14 जुलाई को भव्य सुंदरकांड का आयोजन रात्रि 8 बजे रखा गया है। 15 जुलाई को अभिजीत मुहूर्त मंे दोनों मंदिरों पर भव्य कलश और ध्वजादण्ड की स्थापना की जाएगी और महाप्रसादी का वितरण होगा। सोमनाथ महादेव और नारसिंह माता मंदिर के भक्तों की समिति ने मनासा नगर की धर्मप्रेमी जनता को अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।