मनासा। सोमवार को कुकडेश्वर के समीप चलती बस में एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई और बस में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय कुकडेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी बंशी, पिपलानी हलवाई के साथ हेल्पर का कार्य कर रहा था। वहीं सोमवार को सुबह 10 बजे करीब जयश्री बस से मनासा से रामपुरा के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान कुकड़ेश्वर के समीप अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही पल में बस में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कुकड़ेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को परिजनो के सुपूर्द किया। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।