शाजापुर। अभा साहित्य परिषद शाजापुर द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन कविता पुणताम्बेकर के घर पर - आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बी. एस. एन. कालेज के प्रीसिंपल बी एसविभूति एवं महाराष्ट्र समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कमलाकर पुणताम्बेकर मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों के स्वागत के बाद कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत की। वरिष्ठ कवि पंकज पलाश, कविता पुणतांबेकर, वरिष्ठ कवयित्री एवं परिषद की संरक्षक संतोष शर्मा, परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल ज्वलंत, सज्जाद अहमद कुरैशी एवं अमन जादोन सभी ने अपनी श्रेष्ठतम रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यकम का संचालन संतोष शर्मा ने किया।
इस अवसर पर परिषद की ओर से शहर के कवि एवं शायर अमन जादोन को इन्दौर में काव्यदीप सम्मान से सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल श्ज्वलंतश् ने केमेस्ट्री विषय में पी. एच.डी. कर डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। कविता पुणताम्बकर को मराठी लेखन हेतु इन्दौर में ष्भारा ताम्बे सम्मानष् से सम्मानित किया गया, सतोष शर्मा को शैक्षणिक सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं सज्जाद कुरेशी को हिन्दी, उर्दू दोनो विधा में रचनाएं लिखने हेतु परिषद की ओर से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन संतोष शर्मा ने किया, एवं आभार कविता पुणतांबेकर ने माना।