नीमच। इंटर नेशनल सिँधी समाज संगठन सिंधी समाज की समाज सेवी संस्था के तत्वावधान में सिंधी समाज की मातृशक्तियों द्वारा स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर श्आश्रमश् स्थित श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में रविवार, सांयकाल 5 बजे पवित्र ज्येष्ठ मास में जेठ के चण्ड (चंद्रदर्शन) पर श्री झूलेलालजी की पूजा अर्चना कर श्री झूलेलाल अष्टक के साथ पल्लव, अरदास, आरती कर जेठ की पूजा की गई। उपस्थित महिलाओं द्वारा मधुर मधुर पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति हुई। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। जेठ पूजा में लालसाईं को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 51 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। साथ ही कक्षा 7 वीं के दो होनहार जरूरत मंद छात्रों को स्टेशनरी भेट की गई।
आईएसएस संगठन द्वारा आगामी 16 जुलाई को श्री झूलेलाल जी के चालीस दिवसीय पवित्र त्योहार श्री चालीहा साहब के पर्व पर कलश वितरित किए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए आईएसएसएस अध्य्क्ष दिव्या लालवांनी ने बताया कि कार्यक्रम में सचिव कोमल भाग्यवानी, रुक्मणी जेसवानी, पलक लालवानी, पूनम रोहिड़ा, खुशबू अठवानी, अंजली आसवानी, मीनू लालवांनी, वर्षा लालवानी, माया जिज्ञासी, भारती मंगवानी, अरुणा तलरेजा, वैशाली परियानी, पायल लालवांनी, लाजवंती अंदानी, काजल धामेचा, मोनिका पाहुजा, मीना फुलवानी सहित संगठन से सभी सदस्य एवं समाज की मातृशक्ति उपस्थित थी।