मनासा। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जन्नौद में सोमवार को पंचायत सरपंच महोदया दिलखुश माणक अहिरवार का जन्मदिवस मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू व रामपुरा मंडल के वरिष्ठ अथितियों व आसपास की ग्राम पंचायतो के सरपंच ओर जन्नौद ग्राम के रहवासियों के बीच बड़े हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ग्लोबल हॉस्पिटल मनासा द्वारा पंचायत भवन पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगया गया। जिसमें लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई जिसमे ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर एसके पाटीदार द्वारा करीब 122 लोगो की निशुल्क शुगर, बीपी की जांच की गई। साथ ही परिसर में पौधरोपण कर लोगो मे पौधे वितरित कर पौधों के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।