चित्तौड़गढ़। शास्त्री नगर, चितौड़गढ़ निवासी पवन, संजय पाटनी के पूज्य पिताजी स्व. प्रेम जी पाटनी (बेगंू वाले) का आकस्मिक निधन होने पर परिवार के परिजनों द्वारा लायन्स क्लब चितौड़गढ़ के सहयोग से नेत्रदान करवाकर बहुत ही अनुकरणीय महान कार्य किया। लायंस क्लब की ओर से पाटनी परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं शोक प्रकट करता है।
लायन्स क्लब ने ये 401 वां नेत्रदान प्राप्त कर गोमाबाई नेत्रालय नीमच में भिजवाए। उक्त नेत्र उत्सर्जन कार्य में राहुल छिपा (ऑप्ट्रो मैट्रिमेट्रिस्ट) ने संपन्न कराया। क्लब अध्यक्ष लायन बसन्ती लाल वेद, सचिव लायन एसएन बंसल, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, लायन दीपक वैष्णव, लायन अशोक सोनी लायन आरसी शर्मा ने इस अनुकरणीय कार्य में सहयोग एवं उपस्थित रहे।