BREAKING NEWS
NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 4:36 pm
BIG NEWS : एमपी में 9वीं में प्रवेश के लिए 13 साल की आयु सीमा खत्म, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 13 वर्ष की आयु सीमा को खत्म कर दिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए है। अब 13 साल से दो-पांच महीने कम उम्र होने पर भी 9वीं में छात्रों को प्रवेश मिल जाएगा। इसका लाभ प्रदेश में 15 हजार से अधिक बच्चों को मिलने की उम्मीद है। 


बता दें कि इससे पहले 8वीं उत्तीर्ण कर चुके 13 साल से कम उम्र के बच्चों को 9वीं में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था और न ही हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए उनके नामांकन कराए जा रहे थे। लेकिन अब ऐसे छात्र प्रवेश ले सकेंगे। 12 जुलाई प्रवेश की अंतिम तारीख है। ऐसे में जिलों से लगातार मांग उठ रही थी कि 9वीं में प्रवेश के लिए आयु सीमा के बंधन को शिथिल किया जाए। 

 

दरअसल यह मामला जब स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह तक पहुंचा, तो मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने 9 वीं में प्रवेश का आयु सीमा बंधन 13 वर्ष को वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए शिथिल कर दिया है। ऐसे में इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिनकी उम्र 13 वर्ष से कम है, और वे 9वीं में प्रवेश लेने की राह देख रहे है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE