देवास। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहा कार्यालय मे बेठकर जमकर नारेबाजी की। छात्र संगठन के नेताओं का कहना है कि स्कूलों द्वारा मनमानी की जा रही है और एक ही दुकान से स्कूल बच्चों की ड्रेस मंगवाई जा रही है कई स्कूलों में ग्राउंड नहीं है तो कई स्कूलों में एक ही दुकान से काफी किताबें मंगाई जा रही है ।जिसे लेकर शिक्षा विभाग कार्रवाई करें यदि शिक्षा विभाग कार्रवाई नहीं करता है तो आगे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा स्कूली बच्चों के समर्थन में धरना दिया जाएगा जिसकी जवाबदारी शिक्षा विभाग की होगी।