नीमच। आज नीमच जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिर खेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन अध्यक्ष स्वास्थ्य एवम महिला बाल विकास रतनलाल मालावत द्वारा किया गया। जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा किस तरह अधिक से अधिक लाभ ग्रामीण जनों को इन योजनाओं को मिल सके इसके लिए निर्देशित भी किया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया तथा साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका को भी निर्देशित किया। इसी दौरान एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय सर खेड़ा का अवलोकन किया गया जिसमें बच्चों की दक्षता का स्तर अच्छा देखा गया छाती साथ ही शिक्षक गण भी समय पर उपस्थित मिले। सिर खेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले बिसलवास सोनीगरा, रामपुरिया, रातडिया आदि गांव इस उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आते हैं जोकि शिवाजी सागर डैम बनने के बाद इन गांव की की महिलाएं अपनी स्वास्थ्य जांच हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र पर डेम की वजह से उप स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंच पाती है उसको लेकर भी जिला स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया गया है। इस अवसर परसिर खेड़ा सहायक सचिव धर्मेंद्र चौधरी, प्रधान अध्यापक नीलम मुनिया एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।