झालरापाटन। मेघवाल समाज छात्रावास नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया और सामाजिक बिंदुओं पर विचार किया गया। सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर प्रोफेसर कमलेश कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए मेघवाल समाज व्याप्त कुर्तियां को गंभीरता से लेते हुए दूर करने के निर्देश दिए। प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष ने भी अपने अपने विचार प्रकट किया जिला अध्यक्ष भागीरथ द्वारा सभी ब्लॉक अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद जिला अध्यक्ष भागीरथ ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष के बाद अब पंचायत अध्यक्ष फिर गांव अध्यक्ष बनाकर समाज को एक पायदान पर खड़ा करने का कार्य करेंगे ताकि हर क्षेत्र में मेघवाल समाज बढ़-चढ़कर अपना हिस्सा लेने चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो या प्रशासनिक क्षेत्र हो हर क्षेत्र में आगे बढ़कर इसलिए आप सभी कार्यकारिणी बनाकर जिले को प्रस्तुत करें जिले से ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया इसके बावजूद अगर जिले से विपरीत चलने वाले एवं चंदा उगाने वाले के ऊपर एफआईआर कटाई जाएगी चौथमल सिंघम ने बताया कि इसी सत्र में 80 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने वाले अत्यंत निर्धनतम छात्रों को उच्च शिक्षा एवं डिप्लोमा के लिए एक कमेटी की गठित की गई, जिससे समाज के लोग फंड एकत्र कर निर्धन परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा और कोचिंग दिलायंगे ताकि बच्चे आगे अपनी पढ़ाई कर सके। राजस्थान सरकार के नियम अनुसार मृत्यु भोज के संबंध में निर्णय लिया गया।
प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष को संबंधित व्यक्ति को सूचित कर अगर नही मानता तो उपखंड अधिकारी को संबंधित व्यक्ति के खिलाप पित रिपोर्ट दर्ज कराई जाएंगी और जिसके खिलाप उचित करवाई की जाएगी और भी सामाजिक कार्यों के लिए विचार विमर्श किया गया और जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा सभी का आभार व्यक्त किया समाज के गंनमान्य आदि उपस्थित रहे।